{"_id":"649da8fca606d2a0db05fca4","slug":"shri-banke-bihari-sitting-on-flower-bungalow-in-mathura-gave-darshan-to-devotees-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shri Banke Bihari temple: फूल बंगले में विराजकर आराध्य ने भक्तों को दिए दर्शन, जयकारों से गूंज उठा परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shri Banke Bihari temple: फूल बंगले में विराजकर आराध्य ने भक्तों को दिए दर्शन, जयकारों से गूंज उठा परिसर
Thu, 29 Jun 2023 09:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Jun 2023 09:23 PM IST
सार
Shri Banke Bihari temple: वृंदावन में फूल बंगले में विराजकर आराध्य ने भक्तों को दर्शन दिए। इस मौके पर पूरा परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
Shri Banke Bihari temple: फूल बंगले में विराजकर आराध्य ने भक्तों को दिए दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में देवशयनी एकादशी पर बृहस्पतिवार को श्री बांके बिहारी मंदिर में विशेष प्रकार के फूलों से बंगला सजाया गया। शीतलता प्रदान करने के लिए सजाए गए फूल बंगले में विराजमान होकर बिहारीजी ने भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन
मंदिर में भव्यता के साथ फूल बंगला सजाया गया। इसमें देसी-विदेशी फूलों के अलावा आम आदि फल लगाए गए। ठाकुरजी को भी विशेष प्रकार की पोशाक धारण कराई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। हरिनिकुंज चौराहे से विद्यापीठ चौराहा होते हुए मंदिर तक लगी रेलिंग में लगकर दर्शन किए जा सके। वहीं परिक्रमा मार्ग में भी रेलिंग लगाई गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले
विज्ञापन
प्रवेश और निकास की व्यवस्था भी की गई, लेकिन भीड़ अत्यधिक होने के कारण मंदिर के अंदर और बाहर स्थिति बिगड़ी नजर आई। उमस भरी गर्मी होने के कारण श्रद्धालु बेहाल नजर आए। विशेषकर बुजुर्गों को बच्चों को परेशानी हुई। इधर बांकेबिहारी के अलावा श्रद्धालुओं ने अन्य मंदिरों में पूजा दर्शन करने के बाद यमुना स्नान कर नौका विहार का आनंद उठाया।