फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Akrurji's procession took place in Nauhjheel

Mathura News: नौहझील में निकाली श्रीअक्रूरजी की शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Shri Akrurji's procession took place in Nauhjheel
शोभायात्रा में चलते विधायक व वार्ष्णेय समाज के लोग
नौहझील। कस्बे में वार्ष्णेय समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा श्रीअक्रूर जी की शोभायात्रा बैंडबाजों और आकर्षक झांकियां के साथ निकाली गई। मंगलवार को सुबह बारहसैनी धर्मशाला में आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया गया। शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक राजेश चौधरी, प्रधान प्रशांत गुप्ता व मुकेश वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा में मसाने वाली काली बवराला, दाऊजी, अलीगढ़ व बाजना से आईं मां काली की तलवार बाजी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर, रेतिया बाजार, टोली मोहल्ला होती हुई बाजना रोड़ पर बोली मार्केट पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि महाराजा श्रीअक्रूर जी महाभारत काल के ऐसे शख्स थे, जिनको खुद भगवान श्रीकृष्ण गुरु मानते थे। रिश्ते में अक्रूरजी वासुदेव के भाई थे। इस नाते से वह श्री कृष्ण के काका थे। इस मौके पर भुवनेश गुप्ता, यज्ञदत्त गुप्ता, गौरव गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, फूलचंद गुप्ता, सिताबी गुप्ता, बंगाली गुप्ता, महावीर गुप्ता, मुकेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed