Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shreebaankebihaaree mandir mein umade bhakt, rahee apharaatapharee

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़े भक्त, रही अफरातफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
shreebaankebihaaree mandir mein umade bhakt, rahee apharaatapharee
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। जया एकादशी पर शनिवार को बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देशभर से आए भक्तों ने मंदिर में बिहारीजी के दर्शन किए। भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर अफरातफरी रही। भीड़ के कारण मुख्य मार्ग, बांकेबिहारी मार्ग के अलावा कई रास्तों पर जाम लग गया।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहनों का डायवर्जन कर वैकल्पिक मार्गों से यातायात को नियंत्रित किया गया। कई श्रद्धालु पैदल ही मंदिर तक पहुंचने के लिए मजबूर हुए। मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी
बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को अत्यधिक भीड़ के कारण एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद वह बेहोश हो गईं।

जानकारी के अनुसार दर्शन के दौरान मथुरा निवासी महारानी (61) पत्नी स्व. सोरन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गेट नंबर एक पर चक्कर आने और बीपी (ब्लड प्रेशर) लो होने की वजह से वह बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और प्राथमिक उपचार दिया। मंदिर प्रशासन की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अधिक भीड़ और गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed