फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shree radharani brajyatra in mathura

‘कोसी में ब्रज की द्वारकापुरी के दर्शन’

Wed, 04 Nov 2015 07:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां Updated Wed, 04 Nov 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
shree radharani brajyatra in mathura
श्रीराधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा का हर पड़ाव श्रद्धालुओं को आनंदित कर रहा है। बुधवार को कोसी में यात्रियों को पग-पग पर स्वागत किया गया। पूरा जनमानस राधे-राधे के स्वरों से वातावरण को गुंजायमान कर रहा था। यात्रा में सत्संग के दौरान संत रमेश बाबा ने कृष्ण की पटरानी यमुना की दुर्दशा को सुधारने के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रमेश बाबा ने कोसी के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि नंदबाबा ने कोसी में ब्रज की द्वारिकापुरी के दर्शन कराएं हैं। गोमती गंगा, रत्नागर सरोवर आदि पौराणिक स्थानों को देखकर द्वापर की याद ताजा हो उठती है। भागवताचार्य रामजीलाल शास्त्री ने कहा कि साधु-संतो के आंदोलन के बाद भी सरकार यमुना में स्वच्छ जल प्रवाहित करने की ओर कोई कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन


सरकार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही है। राधाकांत शास्त्री ने कहा कि आंदोलनों के बाद भी सरकार का यमुना में स्वच्छ जल प्रवाहित करने की ओर कोई ध्यान नहीं है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, खूबचंद अग्रवाल, सुभाष बजाज, नवल अग्रवाल, दुलारी देवी, रूपन शर्मा, गिरधारी छीतो, सुभाष बर्फ वाले आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed