फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shree radharani brajyatra in mathura

राधे के रंग में रंगी ब्रजराज की नगरी

Mon, 16 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 16 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
shree radharani brajyatra in mathura
ब्रजयात्रा सोमवार को दाऊजी महाराज की नगरी पहुंची तो ब्रजराज नगरी पूरी तरह राधेमय हो गई, हर ओर राधे-राधे की गूंज सुनाई दे रही थी। सुबह नगला लोका से चल कर बंदी आनंदी देवियों के दर्शन कर नरहौली चौराहे से पुराना बसस्टैंड होते हुए ब्रजयात्री दाऊजी मंदिर पर पहुंचे।
विज्ञापन


रास्ते में हरीशंकर द्विवेदी इंटर कालेज और बलभद्र इंटर कालेज के बच्चों ने यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर प्रांगण में भागवत प्रवक्ता श्रीजी शर्मा ने होली गीत रंग में भिगोय गयौ हलधर प्यारौ मूसरवारौ सुनाया तो पूरा प्रांगण दाऊजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्रजचौरासी कोस परिक्रमा से लाखों योनियों से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर राधे के स्वरूप में नाचती गाती युवतियां, बच्चे आकर्षक लग रहे थे। मंदिर प्रांगण खचाखच भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधाकांत शास्त्री और भागवत प्रवक्ता डॉॅ. रामजी लाल शास्त्री ने यमुना को बचाने के लिए ब्रजवासियों को संकल्प दिलाया। ब्रज यात्रा शिव रतन बाजार, मोती बाजार, रीढा रोड होते हुए पड़ाव स्थल डाक बंगला के सामने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed