फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shree radharani brajyatra in mathura

राया में स्वागत से अभिभूत हुए ब्रजयात्री

Sat, 14 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 14 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
shree radharani brajyatra in mathura
श्रीराधा रानी ब्रज चौरासी कोस ब्रजयात्रा शनिवार को सुबह राया पहुंची। यहां क्षेत्रीय लोगों ने पदयात्रियों का पुष्प बरसा कर जोरदार स्वागत किया। राधे कृष्णा-राधे कृष्णा के मधुर स्वर से समूचा क्षेत्र राधेमय हो गया। यात्रा ने रात को हवेली गांव पर विश्राम किया। रविवार (आज) को ब्रज के राजा शेषावतार दाऊजी महाराज के दर्शन के लिए ब्रजयात्रा बलदेव रवाना होगी।
विज्ञापन


वृंदावन में तीन दिवसीय प्रवास के पश्चात यमुना पार कर पानीगांव, सौर गुद्दर, केहरी गढ़ी, नागल होते हुए ब्रजयात्रा राया पहुंची। लंबे रास्ते की थकावट को भूल भगवत प्रेम में सतत अनुरक्त यात्रियों ने नाचते-गाते अपने अग्रिम पड़ाव की मंजिल तय की। रास्ते में भागवताचार्य बाल साध्वी श्रीजी शर्मा ने स्थलों के महात्म्य को बताया।
विज्ञापन


राया के गांव हवेली में हुए प्रवचनों में संत रमेश बाबा ने कहा कि आराधना हर समस्या का समाधान है। वृंदावन में हुई यमुना मुक्तिकरण की सभा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रजवासियों की हर समस्या को भगवान ने हल किया, वे ही यमुना जी को शीघ्र ही ब्रज में वापस लाएंगे। इस अवसर पर यमुना मुक्तिकरण के राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री, सुनील सिंह, डॉ. रामजीलाल शास्त्री, आशीष अग्रवाल, रमेश चन्द्र गर्ग आदि उपस्थित रहे। राया में पदयात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed