फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shots fired in Mathura over land dispute

UP: जमीनी विवाद में दो पक्षों में टकराव...फायरिंग से फैली दहशत, 11 लोग हुए घायल; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 01 Oct 2025 04:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Oct 2025 04:30 PM IST
सार

विवाद इतना बढ़ गया कि करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसी दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग भी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर मौजूद लोग दहशत में आ गए और वहां भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Shots fired in Mathura over land dispute
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच पहले तो लाठी-डंडे चले, फिर गोलियां चल गईं। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। विवाद में करीब 11 लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खादर के अशोक विहार कॉलोनी निवासी राजेश सैनी और अखिलेश कुमार पड़ोसी हैं। दोनों का यमुना पुल के पास स्थित प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को अखिलेश उसी प्लॉट पर कार्य करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके पड़ोसी राजेश सैनी अपने साथियों के साथ प्लॉट पर पहुंचे और कार्य का विरोध करने लगे। राजेश सैनी प्लॉट को अपना बताते हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसी दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग भी शुरू कर दी।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर मौजूद लोग दहशत में आ गए और वहां भगदड़ मच गई। मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर बाजार थाने की पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना में राजेश सैनी, राकेश, विशाल, मोहित समेत छह और अखिलेश पक्ष के राजकुमार, नीटू और अखिलेश समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं। इसमें चार लोगों के सिर में चोट लगी है, जबकि बाकी के हाथ, पैर व शरीर के अन्य अंगों पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ आशना चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता किया जा रहा कि गोलियां चली हैं या नहीं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल दोनों तरफ से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।


पुलिस की दम पर ही करते हैं दबंगई
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना कि कॉलोनी में कुछ लोग पुलिस के दम पर ही दबंगई करते हैं। एक पक्ष की पुलिस से मिलीभगत है। इनकी दबंगई से न सिर्फ आमजन भयभीत है, बल्कि कई लोग शिकायत करने से भी कतराते हैं। दबंगों के बढ़ते हौसले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें-UP: आउटसोर्स फर्म पर जंग...आगरा की मेयर और नगर आयुक्त आमने-सामने, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed