फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shops were demolished after fruit sellers  demanded money from police station in-charge

UP: थाना प्रभारी से मांगे फल के पैसे...40 साल पुरानी दुकानों पर चला बुलडोजर, षडयंत्र के तहत कार्रवाई का आरोप

Wed, 31 Dec 2025 11:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 31 Dec 2025 11:17 PM IST
सार

फल विक्रेता ने कहा कि उधारी के पैसे मांगने पर थाना प्रभारी भड़क गए थे। बदतमीजी करते हुए दुकान न चलने देने की धमकी भी दे गए थे। इसके बाद 40 साल पुरानी दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
Shops were demolished after fruit sellers  demanded money from police station in-charge
ध्वस्त की दुकानें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा रिफाइनरी मुख्य गेट के सामने बुधवार की सुबह नगर निगम के बुलडोजर ने अतिक्रमण करने वाले फल विक्रेताओं की दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके कारण टाउनशिप क्षेत्र में खलबली मच गई, लेकिन अतिक्रमण पर कार्रवाई केवल फल विक्रेताओं पर ही नजर आई। इसके पीछे एक फल विक्रेता ने षड्यंत्र के तहत कार्रवाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन


दुकान लगाकर फल बेचने वाले विक्रेता दशरथ सैनी ने रिफाइनरी थाना प्रभारी के लिए गए ड्राई फ्रूट और फलों के पैसों का तगादा कर दिया। फल विक्रेता का कहना है उधारी के पैसे मांगने पर थाना प्रभारी भड़क गए और बदतमीजी करते हुए दुकान न चलने देने की धमकी भी दे गए। 
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत सीओ रिफायनरी श्वेता वर्मा से की। उनके कहने पर दुकान को दोबारा लगाया गया था, लेकिन आरोप है कि नाखुश थाना प्रभारी ने नगर निगम की टीम बुलाकर केवल फल विक्रेताओं की दुकानों को तुड़वा दिया। उधर, थाना प्रभारी अजय वर्मा का कहना है कि दुकानदार ने दुकानों के टूटने से पहले आरोप क्यों नहीं लगाए। दुकानदार झूठ बोल रहा है। मैं मानहानि का केस करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed