फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shopkeeper defrauded of Rs 10,000 by making fake digital payment

Mathura News: फर्जी डिजिटल भुगतान कर दुकानदार को लगाई 10 हजार की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper defrauded of Rs 10,000 by making fake digital payment
कोसीकलां (मथुरा)। अगर आपकी दुकान से सामान खरीदने वाला आपको डिजिटल भुगतान कर उसका स्क्रीनशॉट दिखाए तो जरा सावधान हो जाइए। हो सकता है कि वह आपको चूना लगा रहा हो। ऐसा ही एक मामला सोमवार को मुख्य बाजार में सामने आया है। जहां कपड़ों की खरीदारी करने के बाद डिजिटल भुगतान के बहाने दुकानदार को 10 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी पंकज गोयल की मुख्य बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। सोमवार को उसकी दुकान पर पिता विनोद अग्रवाल बैठे थे। शाम करीब 4 बजे तीन युवक दुकान पर पहुंचे और करीब 10 हजार रुपये के कपड़े खरीद लिए। जिसके बाद उसने उसके क्यूआर कोड पर डिजिटल भुगतान करने की बात कहकर स्कैन किया और मोबाइल में स्क्रीनशॉट दिखाकर वहां से चला गया। बाद में जब दुकानदार ने खाते में भुगतान की जांच पड़ताल की तो वह हैरान रह गया। उसके खाते में कोई भुगतान नहीं आया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। गत दिवस मुख्य बाजार में शाही दरवाजे के नीचे स्थित दीपक अग्रवाल की दुकान का ठगों ने क्यूआर कोड बदल दिया। दुकानदार ग्राहकों से क्यूआर कोड पर ही भुगतान कराता रहा। दो दिनों तक जब उसके खाते से संबंधित कोई भी भुगतान का मैसेज नहीं मिला तो उसने मामले की जांच की। तब उसे पता चला कि उसकी दुकान पर रखा क्यूआर कोड ही किसी अन्य व्यक्ति का है। दो दिनों में उसे करीब 5 हजार रुपये की चपत लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed