फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shooter sweta won gold medal in SAG

मथुरा की बहू ने सैग में दिलाया सोना

Mon, 15 Feb 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 15 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
shooter sweta won gold medal in SAG
सैग में मथुरा की बहू श्वेता सिंह ने दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पूर्व विश्व चैंपियन हिना सिद्धू को पछाड़कर गोल्ड मेडल हासिल किया। श्वेता ने टीम स्पर्धा में भी सोने का तमगा जीता है। इससे पहले वे एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


गुवाहाटी में दक्षिण एशियाई खेल (सैग) के 9वें दिन श्वेता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में जगह बनाई। इसके बाद उम्मीदों पर खरा उतरते हुए गोल्ड हासिल किया।
विज्ञापन


जिले के बलदेव ब्लाक के गांव आंगई की बहू श्वेता भविष्य में शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र खोलना चाहती हैं। गोल्ड हासिल करने के बाद श्वेता ने कहा कि अब समय आ गया है कि खेल को युवा भविष्य निर्माण के रूप में देखें और इसी अनुरूप अपनी तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में श्वेता ने कहा कि यह मेडल ब्रजवासियों को समर्पित है। पति प्रशांत सिंह भी उनकी हौसलाफजाई के लिए गुवाहाटी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed