फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shikshamitras took out a rally to save self respect

Mathura News: शिक्षामित्रों ने निकाली स्वाभिमान बचाओ रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitras took out a rally to save self respect
मथुरा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले सोमवार को शिक्षा मित्र स्वाभिमान बचाओ रैली निकाली गई। शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर को दिया।
विज्ञापन

संघ के जिला अध्यक्ष खेम सिंह चौधरी ने कहा कि 22 सालों से शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा विभाग में अल्प मानदेय पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों को जहां ६०-७० हजार रुपये और शिक्षामित्रों को 11 महीने सिर्फ 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा हैै। अधिकांश शिक्षामित्र 45 -50 की आयु पूरी कर चुके हैं, उन पर परिवार की अनेक जिम्मेदारियां हैं, ऐसे में परिवार का गुजारा भी मुश्किल हो रहा है। प्रधानमंत्री ने 201४ व 2017 के चुनाव में भाजपा ने सहायक अध्यापक के पद पर शिक्षामित्रों के समायोजन का वादा किया था लेकिन अब तक सरकार ने कुछ नहीं किया है। संघ के जिला संरक्षक दीपक गुप्ता ने शिक्षा मित्रों की मौतों पर चिंता जताई। अब 11-12 जनवरी को लखनऊ में रैली निकालेंगे। संघ के महामंत्री मुंफिस अली ने ज्ञापन को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गोवर्धन राजकुमार चौधरी, योगेंद्र सिंह, रामकुमार, वेदवीर, जयप्रकाश, रविंद्र गुर्जर, तेजवीर सिंह, प्रहलाद सिंह, ठाकुर योगेंद्र सिंह, पीतांबर चौधरी, भगवान सिंह, रामवीर छोंकर, बनी सिंह सागर, सतेंद्र सिंह, गिरजेश, उदय सिंह, धीरज, वृंदावन बिहारी, देवेंद्री, सरोज, पिंकी, संगीता, ममता सिंह, गीता, अनीता, वीना देवी, पिंकी, मीना देवी, हेमलता, मीनाक्षी देवी, जगराज, राकेश, पवन कुमार, नरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed