फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shihan Tomar Wins Gold with Strength and Technique

Mathura News: शिहन तोमर ने ताकत और तकनीक से जीता गोल्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shihan Tomar Wins Gold with Strength and Technique
नौहझील। आगरा में उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से 3-5 अप्रैल तक आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में थाना नौहझील की बाजना कट चौकी पर नियुक्त एसआई हरेंद्र सिंह के पुत्र शिहन तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर 105 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

शिहन ने प्रतियोगिता में ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए स्क्वाट्स में 230 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 160 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 290 किलोग्राम वजन उठाया। कुल 680 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इस शानदार उपलब्धि के साथ ही शिहन तोमर ने राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में आयोजित होगी। पिता हरेंद्र तोमर ने बताया शिहन बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं और लगातार मेहनत करते आ रहे हैं। यह बेटे की लगन और परिश्रम का परिणाम है कि आज यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिहन की इस सफलता पर थाना प्रभारी सोनू सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार, रोहित तेवतिया, रजत गर्ग, अशेष कुमार, विनीत कुमार, अभिषेक चौधरी, प्रधान प्रशांत गुप्ता, मनीष जिंदल, उमाकांत शर्मा आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed