फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sheesham and Neem trees on farm boundary cut down

Mathura News: खेत की मेड़ पर लगे शीशम और नीम के पेड़ काटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sheesham and Neem trees on farm boundary cut down
कोसीकलां। गांव ऐंच में शीशम और नीम के छह पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया और टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पीड़ित किसान ने खेत की मेड़ पर लगे पेड़ों को उखाड़कर ले जाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव ऐंच निवासी बलमंता का कहना था कि उसके खेत की मेड़ पर तीन शीशम और एक नीम का पेड़ लगा था। आरोप है कि 25 जून की रात करीब 11 बजे गांव के कुछ लोगों ने जेसीबी की मदद से चारों पेड़ उखाड़ दिए। अगले दिन सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा तो आरोपी पेड़ों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर रहे थे। किसान के पहुंचने पर कुछ पेड़ ले गए, जबकि कुछ मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि जब उसने आरोपियों से पेड़ उखाड़ने का कारण पूछा तो उन्होंने अभद्रता की और बाद में उसके घर पहुंचकर लाठी-डंडों व हथियारों के बल पर धमकाया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उधर, पेड़ कटने की सूचना मिलने के बाद वन दरोगा ब्रजेश कुमार वहां पहुंच कर जांच करने में जुट गए। इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed