{"_id":"638759715234566e9f188acc","slug":"sheersh-prabandhan-kee-kaaryapranaalee-se-oorja-nigamon-kee-reting-mein-giraavat-mathura-news-mtr526497273","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शीर्ष प्रबंधन की कार्यप्रणाली से ऊर्जा निगमों की रेटिंग में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शीर्ष प्रबंधन की कार्यप्रणाली से ऊर्जा निगमों की रेटिंग में गिरावट
विज्ञापन
मथुरा। कैंट बिजलीघर पर बुधवार को दूसरे दिन भी विद्युतकर्मियों की हड़ताल जारी रही। अधीक्षण अभियंता कार्यालय प्रांगण में धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अधिशाषी अभियंता सचिन शर्मा ने कहा कि निगमों के शीर्ष प्रबंधन की नकारात्मक कार्य प्रणाली से ऊर्जा निगमों की रेटिंग में गिरावट आई है। इसके लिए ऊर्जा निगम शीर्ष प्रबंधन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे।
जूनियर इंजीनियर संगठन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि मेमोरेंडम ऑफ आर्टिकल के नियमानुसार ऊर्जा निगमों के चेयरमैन, प्रबंध निदेशकों और निदेशकों के पदों पर निर्धारित चयन प्रक्रिया व्यवस्था को लागू किया जाए। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय अजय गर्ग ने कहा कि निगमों में कार्यरत संविदाकर्मियों को सीधे विभाग से वेतन दिया जाए। संघर्ष समिति के जनपद संयोजक मोहन बाबू आर्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की तरह प्रदेश के समस्त ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी का गठन किया जाए। अध्यक्षता अधिशाषी अभियंता सिद्धार्थ रंजन ने और संचालन प्रमोद कुमार ने किया।
इस मौके पर राजीव कुमार सिंह, संविदा संवर्ग संयोजक गणेश तोमर, जेई संग के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार, प्रभाकर पांडेय, सुबोध शर्मा, संदीप वार्ष्णेय, संजय कुमार, समीक्षा कुमारी, राकेश यादव, सुनील सिंह, लता मौर्य, विजय कुमार, मुकुल सक्सेना, विष्णु कुमार, एसएन अरोड़ा, राजीव तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद