फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sharad purnima utsav in banke bihari temple

बांकेबिहारी मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव कल

Sat, 24 Oct 2015 08:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 24 Oct 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
sharad purnima utsav in banke bihari temple
नगर के प्रमुख मंदिरों में शरद पूर्णिमा पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रहीं हैं। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर्व 26 को तो कई मंदिरों में 27 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


शरद पूर्णिमा पर जन-जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज अपने अधरों पर वंशी को धारण करते हैं क्योंकि महारास में उन्होंने वंशी का विशेष सहयोग लिया था। कृपा विलास में शरद पूर्णिमा महोत्सव 26 अक्तूबर को मनाया जाएगा। राधा वल्लभ और राधा दामोदर मंदिर में शरद पूर्णिमा पर्व 27 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


शरद पूर्णिमा के बारे में आचार्य मनीष शुक्ला ने बताया कि शरद कालीन पूर्णिमा में ही भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन यमुना तट स्थित वंशीवट पर गोपियों संग महारास किया था। तीनों लोकों को कृतार्थ कर देने वाले महारास को देखने की तीव्र लालसा देवाधिदेव शिव के हृदय में जागी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब इसी महारास की रात की अदï्ïभुत छटा का साक्षात्कार करने के लिए वह गोपीवेश घटा और गोपीश्वर कहलाए। ठाकुरजी को शरद पूर्णिमा के विशेष प्रसाद के रूप में खीर और चंद्रकला अर्पित की जाती है। नगर के कई अन्य आश्रमों और मंदिरों में महारास आयोजन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed