फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sharad purnima cellibration at srikrishna janmsthan

चंद्रलोक में विराजमान हो केशवदेव ने दिए दर्शन

Sat, 15 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 15 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
sharad purnima cellibration at srikrishna janmsthan
राध्‍ााकृष्‍ण
शरद पूर्णिमा पर श्रीकेशवदेव महाराज ने अपने भक्तों को चंद्रलोक स्वरूप में दर्शन दिए। भक्तों को प्रसादी भंडारा और खीर का प्रसाद वितरण किया गया। रात में श्रीराम शर्मा निमाई के निर्देशन में लीलामंच के श्रीकृष्ण चबूतरा पर भव्य महारास का मंचन किया गया।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की ओर से श्रीकृष्ण सेवा मंडल के सहयोग से शरद पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ प्रात: पंचगव्य महाभिषेक से हुआ। संस्थान प्रांगण में स्थित गोशाला में गऊओं को माला आदि पहनाकर सेवा पूजा की गई।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्री गिरिराज पर्वत के श्री विग्रह के समक्ष छप्पन भोग प्रसाद अर्पित किया। शाम को केशवदेव मंदिर को चंद्रलोक का स्वरूप दिया गया। यहां भगवान श्रीकेशवदेव महाराज ने दिव्य चंद्रलोक में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लीलामंच पर राधामोहन भारद्वाज की रसमयी वाणी से भजन गायन हुआ। रात में श्रीराम शर्मा निमाई के निर्देशन में लीलामंच के श्रीकृष्ण चबूतरा पर भव्य महारास का मंचन किया गया। संस्थान सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने ठाकुरजी की आरती उतारी।


इस मौके पर संयुक्त मुख्य अधिशासी राजीव श्रीवास्तव, विजय बहादुर, अतुल, मोहन पंडित, डा. पुनीत वार्ष्णेय, नवीन अग्रवाल, मितेश बंसल, हिमांशु अग्रवाल, विनीत बंसल, राजीव मित्तल, मुरारी लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed