फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shankaracharya: The safety of Hindus in Bangladesh should be a top priority.

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बने : शंकराचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya: The safety of Hindus in Bangladesh should be a top priority.
स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ। 
गोवर्धन। स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ ने बांग्लादेश में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। मथुरा प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नई सरकार को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक परंपरा के अनुसार बांग्लादेश, गोवर्धन मठ के संरक्षित क्षेत्रों में माना जाता है, इसलिए वहां के हिंदुओं का हित उनके लिए विशेष महत्व रखता है। शंकराचार्य ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद सनातन समाज ने अपने मठ-मंदिरों की रक्षा का जो साहस दिखाया है, वह सराहनीय है। ज्योतिर्मठ से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि मामला वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। अंतिम निर्णय आने तक किसी भी व्यक्ति को शंकराचार्य पद का दावा नहीं करना चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवादों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों से संत परंपरा की गरिमा प्रभावित होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed