फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shakhi roop me radhavallabh lal

सखी भेष में दर्शन देने आए ठाकुर राधावल्लभलाल

Wed, 24 Dec 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा Updated Wed, 24 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
shakhi roop me radhavallabh lal
ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में पारंपरिक खिचड़ी महोत्सव का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन ठाकुर राधावल्लभलाल ने भक्तों को सखी भेष में दर्शन दिए। मंदिर में मेवा बांटी गईं।
विज्ञापन


पौष शुक्ल द्वितीया सेे शुरू इस महोत्सव में ठाकुरजी के समक्ष मेवा के साथ ही खिचड़ी का भोग लगाया गया। बड़ी संख्या में भक्त पुण्य फलदायी खिचड़ी महोत्सव में पहुंचे और दर्शन किए।
विज्ञापन


 राधावल्लभ संप्रदाय की परंपरा के अनुसार खिचड़ी महोत्सव में ठाकुरजी सुबह मंगला दर्शन के समय विभिन्न पारंपरिक और प्रचलित भेष धारण कर भक्तों को दर्शन देते हैं। मंदिर सेवायत राधेशलाल गोस्वामी, मोहित मराल गोस्वामी, गौरव गोस्वामी और अक्षय गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर राधावल्लभलाल ठाकुर बांके बिहारी, लक्ष्मी भेष, गोपेश्वर महादेव, दाऊजी, युगल सरकार और बिहारी बिहारिन जू के भेष में दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकी दर्शन के समय संप्रदाय के आचार्यों द्वारा रचित वाणियों का सस्वर गायन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed