फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sewer water reached the market, commission agents sat on strike

Mathura News: मंडी में पहुंचा नाले का पानी, धरने पर बैठे आढ़ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sewer water reached the market, commission agents sat on strike
मथुरा। चिलचिलाती धूप में बीच सड़क धरना देते व्यापारियों को समझाती मंडी सचिव रेनू वर्मा। - फोटो : mathura
मथुरा। मंडी समिति परिसर में नाले का गंदा पानी आ जाने से आढ़तियों से लेकर किसान परेशान हैं। सोमवार को मंडी परिसर में आढ़तियों ने धरना-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंडी के आढ़ती सुनील चौधरी ने कहा कि जलजमाव होने से काफी दिक्कत हो रही है। मंडी प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि नाले का गंदा पानी पूरा मंडी में आ गया है, ऐसे में किसान अब फसल बेचने से दूरी बना रहे हैं। विनोद अग्रवाल ने बताया कि हर बार बारिश में नाले का पानी मंडी में आ जाता है। आढ़ती अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर नहीं रख पाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी में कोई टिनशेड खाली नहीं है, जहां अनाज रखा जा सके। उधर, मंडी प्रशासन को धरना-प्रदर्शन की सूचना लगी तो वह आढ़तियों को समझाने पहुंचे। मंडी सचिव रेनू अग्रवाल ने बताया कि मंडी के बाहर बने नाले ऊंचे हैं, ऐसे में नालों का पानी मंडी परिसर में आ जाता है। नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी है। आढ़तियों की समस्या को देखते हुए वर्तमान में पंपसेट से पानी निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म अग्रवाल, अशोक ठाकुर, धर्मचंद्र, रोहतास ठाकुर, सुनील पंडित, बंटू चौधरी, लोकेश शर्मा, चंद्रभान शर्मा, विष्णु पंडित, आलोक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed