फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sewer water on the roads, people of Kanhaiya Kunj upset

सीवर का पानी सड़कों पर, कन्हैया कुंज के लोग परेशान

Tue, 29 Jun 2021 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Sewer water on the roads, people of Kanhaiya Kunj upset
मथुरा। नगर निगम के वार्ड-15 अहीरपाड़ा के जमुनाबाग रोड की कन्हैया कुंज कॉलोनी में सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। यहां के बाशिंदे गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हैं। परेशान लोग नगर निगम को कोस रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। नगर आयुक्त अनुनय झा ने कहा कि शिकायत मिली है। समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

कन्हैयाकुंज कॉलोनी से गुजरने का मन नहीं करता है। कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, बदबू से लोग परेशान हैं। समस्या का नगर निगम को समाधान कराना चाहिए।
विज्ञापन

त्रिलोकी अग्रवाल - सदर बाजार
सीवर के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है। सड़क पर बह रहे गंदे पानी के चलते दुकान पर बैठना भी दुश्वार हो जाता है। इसका स्थायी समाधान नगर निगम को कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश यादव- कन्हैयाकुंज
कई महीनों से इस गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। वर्तमान में महामारी से हर कोई परेशान है और ऊपर से बीमारी फैली तो कैसे बचेंगे।
अनिल शर्मा - जमुनाबाग रोड
कई बार नगर निगम से लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराने की मांग कर चुके हैं। केवल छोटा सा हिस्सा सीवर लाइन का क्षतिग्रस्त हो गया है। नगर निगम सही करा दे तो समस्या का समाधान हो जाए।
अंशुल यादव - पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed