फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sewer project of 60 million work stalled

60 करोड़ के सीवर प्रोजेक्ट का कार्य अटका

Thu, 16 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 16 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
sewer project of 60 million work stalled
सीवर - फोटो : Demo Pic
जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूवल मिशन (जेनर्म) में स्वीकृत 60 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फंस गया है। 66 किलोमीटर सीवर बिछाने के बाद भी जल निगम इसे पालिका के सपुर्द करने की स्थिति में नहीं है। डेढ़ साल से यह कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। अफसरों का कहना है कि इसे पूर्ण करने के लिए एक बार फिर शासन से धनराशि की मांग की गई है।
विज्ञापन


मनमोहन सिंह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जेनर्म के तहत बिछाई गई सीवर लाइन अब तक शहर के लिए उपयोगी साबित नहीं हो सकी है। इस योजना के तहत शहर में 66 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जानी थी। इसके लिए 60 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बना था।
विज्ञापन


करीब पांच साल तक शहर भर में खोदाई के बाद सीवर लाइन बिछाई गई, लेकिन डेढ़ वर्ष से यह काम रुका हुआ है। होलीगेट के आसपास करीब 18 किलोमीटर की सीवर लाइन को पालिका उपयोग में ला रही है। बाकी क्षेत्र में बिछी सीवर लाइन को जल निगम अब तक पालिका को हस्तांतरित नहीं कर सका है। ऐसे में अब तक नई सीवर लाइन का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर की गुणवत्ता पर उठे सवाल
जेनर्म में सीवर लाइन बिछाए जाने के दौरान इसकी गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल उठाए थे। यहां तक कि पालिका के स्तर से की जा रही इसकी निगरानी में भी जल निगम की कार्यप्रणाली पर दाग लगा था, लेकिन फिर भी इसकी गुणवत्ता की जांच नहीं हो सकी।


सीवर का काम कर रही कार्यदायी संस्था जल निगम को अधूरे कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा गया है, जिससे शहर में इसका उपयोग किया जा सके। इसके लिए अब आवश्यक धनराशि की मांग एक बार फिर जल निगम की ओर से शासन से की जा रही है।
- ब्रजेश कुमार, ईओ मथुरा नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed