फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Several wards in Mathura-Vrindavan to undergo transformation at a cost of 89.22 crore

Mathura News: 89.22 करोड़ से मथुरा-वृंदावन के कई वार्डों का होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Several wards in Mathura-Vrindavan to undergo transformation at a cost of 89.22 crore
मथुरा। राज्य वित्त आयोग से नगर निगम के 20 वार्डों में 89.22 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और नालियों का नवनिर्माण, सौंदर्यीकरण तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े 93 विकास कार्य होंगे। नगर विकास विभाग ने नगर निगम से इन परियोजनाओं का विस्तृत खाका (डीपीआर) उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से तैयार की गई कार्ययोजना में शहर के करीब 20 वार्डों को शामिल किया गया है। इनमें जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण, नई सड़कों के निर्माण, नालियों के निर्माण व मरम्मत, जलभराव की समस्या से राहत दिलाने, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास संबंधी कार्य प्रस्तावित हैं। नगर विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रस्तावों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट मिलने के औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद टेंडर जारी कर निर्माण एजेंसियों का चयन होगा और विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि योजनाओं के पूरा होने से शहर के कई वार्डों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed