{"_id":"6940656ddd8bc89e5e0beff9","slug":"several-vehicles-collided-near-jaint-cut-on-the-mathura-delhi-highway-mathura-news-c-412-1-mt21004-3304-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मथुरा-दिल्ली हाईवे पर जैंत कट के पास कई वाहन आपस में टकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मथुरा-दिल्ली हाईवे पर जैंत कट के पास कई वाहन आपस में टकराए
विज्ञापन
चौमुहां। सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर घना कोहरा दुर्घटनाओं का कारण बन गया। थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत जैंत कट के समीप दृश्यता कम होने के कारण एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पहला हादसा जैंत कट पर मथुरा-दिल्ली हाईवे पर हुआ, जहां राजस्थान रोडवेज की एक बस आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी।
बस के ठीक पीछे आ रही इको कार भी नियंत्रित नहीं हो पाई और बस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस टक्कर में बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायल सवारियां अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी थीं।
दूसरा हादसा, जैंत कट के निकट छाता-मथुरा मार्ग पर हुआ। यहां भी कम दृश्यता के कारण आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसों की सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस बल और एनएचएआई की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को तुरंत सड़क किनारे करवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क पर खड़े होने से बाधित हुए यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी के गंभीर होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।