फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Seven electricity poles were broken by the truck collision.

Mathura News: ट्रक की टक्कर से टूटे बिजली के सात खंभे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Seven electricity poles were broken by the truck collision.
मथुरा बल्देव मार्ग पर क्षतिग्रस्त बिजली के खम्भे
महावन। कस्बे में बुधवार सुबह करीब चार बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत खंभे से टकराता हुआ निकल गया। इससे विद्युत निगम के 7 खंभे टूटकर गिर गए। हादसे के समय बिजली चालू थी, लेकिन गनीमत रही कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

दुकानदार दिनेश ने बताया कि ट्रक तेज गति से आया और बिजली के खंभों से टकरा गया। एक-एक कर सात खंभे टूटकर गिर गए। लोग डर के कारण अपने-अपने घरों में चले गए। खंभे टूटकर सड़क पर गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। सूचना पर विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और सप्लाई बंद कराई। क्षतिग्रस्त खंभों को दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

एसडीओ लक्ष्मीनगर अजीत सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। जेई यदुवेंद्र चौधरी ने बताया कि खंभों की मरम्मत व नये खंभे लगाए जा रहे हैं। विभाग को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गयी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed