फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sevayats of Shri Banke Bihari Mandir  Give Three Key Suggestions to High-Powered Committee

UP: बांके बिहारी के दर्शन के लिए ई-रजिस्ट्रेशन...सेवायतों ने दिए 3 सुझाव, जिन पर हाई पावर्ड कमेटी करेगी विचार

Fri, 31 Oct 2025 02:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 02:36 PM IST
सार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेवायतों ने हाई पावर्ड कमेटी के अहम सुझाव दिए हैं। 

विज्ञापन
Sevayats of Shri Banke Bihari Mandir  Give Three Key Suggestions to High-Powered Committee
बांके बिहारी मंदिर - फोटो : instagram

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत और हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में आए सुझावों पर कमेटी की अगली बैठक में श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन का रास्ता निकलेगा। शुक्रवार को शहीद लक्ष्मण सभागार में कमेटी के अध्यक्ष और मंदिर के सेवायतों की बैठक हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच चल रही तल्खी का अंत हुआ। सेवायत रजत गोस्वामी ने प्रस्ताव रखा कि मंदिर में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। इससे कुछ परेशानियां आती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का ई-पंजीकरण किया जाए, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इससे श्रद्धालुओं को निर्धारित समय पर दर्शन का अवसर मिले और मंदिर में भीड़ की लिमिट होगी तो दबाव नहीं होगा। उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर की व्यवस्था का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां श्रद्धालु और उनके वाहन तय समय पर ही मंदिर पहुंचते हैं जिससे शांति व्यवस्था बनी रहती है।
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि मंदिर के दोनों निकास द्वार (द्वार संख्या 1 और 4) के बाहर बने चबूतरे पर स्वास्थ्य टीम तैनात की जाए ताकि भीड़ के बीच से निकलकर आने वाले श्रद्धालुओं को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके। बैठक में चर्चा हुई कि ठाकुरजी का भोग प्रसाद अर्पित करने और अन्य सेवाओं के दौरान सेवायतों और सेवादारों की संख्या अधिक होती है जिससे भीड़ बढ़ जाती है। सुझाव दिया गया कि सेवादारों की संख्या सीमित की जाए। सेवायतों ने सहमति जताते हुए कहा कि सेवादारों की संख्या तय की जाए और उनका ड्रेसकोड निर्धारित कर पास जारी किए जाएंगे। इन पासों पर संबंधित गोस्वामी का नाम भी अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवायत सदस्य के न पहुंचने पर उठे सवाल
सेवायतों की बैठक में कमेटी में शामिल चारों सेवायत सदस्यों में से एक भी नहीं पहुंचा। कई गोस्वामियों ने कमेटी के अध्यक्ष के समक्ष इस मामले को उठाया कि जब वह गोस्वामियों का नेतृत्व कर रहे हैं तो उनको मीटिंग में शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed