{"_id":"684342caac66a128d5014aff","slug":"sevayat-goswami-in-support-of-bihariji-corridor-and-temple-trust-mathura-news-c-369-1-mt11010-130716-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिहारीजी कॉरिडोर और मंदिर न्यास के समर्थन में सेवायत गोस्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिहारीजी कॉरिडोर और मंदिर न्यास के समर्थन में सेवायत गोस्वामी
विज्ञापन
दिनेश गोस्वामी। सोशल मीडिया
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और मंदिर न्यास को लेकर जारी विवाद के बीच अब परियोजना को समर्थन भी मिल रहा है। जैसे-जैसे लोगों को समझ आ रहा है वह समर्थन भी दे रहे हैं।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के शयन भोग सेवा से जुड़े वरिष्ठ सेवायत दिनेश गोस्वामी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार की इस पहल को भविष्य के वृंदावन के लिए एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि बिहारीजी कॉरिडोर बनने से न केवल वृंदावन की भव्यता और दिव्यता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी बल्कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। उनका कहना था कि सरकार की इस पहल से किसी को कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि सरकार ने स्पष्ट वादा किया है कि प्रभावितों को पूरी न्यायपूर्ण प्रक्रिया के तहत अच्छा मुआवजा दिया जाएगा और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
गोस्वामी ने सरकार द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा कि मंदिर न्यास के गठन से सेवायतों की सेवा-पूजा की पाली (रोस्टर) और पारंपरिक अधिकारों में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।