{"_id":"5ee8bd6a8ebc3e42c3174739","slug":"servise-close-ex-armyman-powerhouse-sub-station-mathura-mathura-news-agr4463457124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 55 बिजलीघरों पर तैनात 150 पूर्व सैनिकों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 55 बिजलीघरों पर तैनात 150 पूर्व सैनिकों की छुट्टी
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के विद्युत उपकेंद्रों पर एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) का दायित्व निभा रहे पूर्व सैनिकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इससे 55 विद्युत उपक्रेंदों पर तैनात 150 पूर्व सैनिक इससे प्रभावित हुए हैं। कोरोना महामारी के बीच सेवाएं समाप्त किए जाने से उनमें रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है।
पूर्व सैनिकों ने बताया कि वर्ष 2005 से जनपद के 33/11 विद्युत उपकेंद्रों पर एसएसओ के पद पर कार्य करते आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने हम सभी की सेवाएं 31 मई से समाप्त कर दी हैं। पूर्व सैनिक लक्षमन सिंह, मनवीर सिंह, केवी सिंह, राम प्रकाश, विशंभर गौतम, मोहन स्वरूप, पीसी तोमर, दौलत सिंह, केपी मिश्रा आदि का कहना है कि कोविड-19 महामारी के बीच जब पूरा देश लॉकडाउन था, उस वक्त उपकेंद्रों से हमें हटाया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के स्थान पर निजी एजेंसी के माध्यम से उपकेंद्रों पर एसएसओ रखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस उम्र में हमें नौकरी से निकाला जाना गलत है। पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बताया संबंधित एजेंसी पूर्व सैनिकों के स्थान पर लगाए जाने वाले कर्मचारियों की आपूर्ति नहीं कर सकी है, इसके कारण उन्हें 30 जून तक की मोहलत और दी गई है।