फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Service road will be built from Yamuna Expressway Vrindavan Cut to Bhupati Dhaba

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे वृंदावन कट से भूपति ढाबा तक बनेगी सर्विस रोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Service road will be built from Yamuna Expressway Vrindavan Cut to Bhupati Dhaba
मथुरा। जाम की समस्या से निजात पाने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे वृंदावन कट से तीन किमी फोरलेन मार्ग का चौड़ीकरण होगा। भूपति ढाबा तक मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा। प्रस्तावित योजना पर शासन से 75 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। पीडब्ल्यूडी इसका कार्य कराएगा।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे वृंदावन कट से वृंदावन तक फोरलेन मार्ग है। अधिकतर वाहन इसी मार्ग से होकर वृंदावन के लिए जाते हैं। ऐसे में शनिवार और रविवार को राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। फोरलेन मार्ग पर क्षमता से अधिक वाहनों का दबाव हो जाता है। इसलिए लोक निर्माण विभाग ने यमुना एक्सप्रेस-वे वृंदावन कट से भूपति ढाबा तक 3.5 किमी सर्विस रोड बनाने की योजना बनाई है। फोरलेन मार्ग के दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ा सर्विस रोड का निर्माण होगा। इससे जाम से निजात मिलेगी। साथ ही आसपास क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एई बीडी शर्मा ने बताया है कि प्रस्तावित योजना पर शासन से 75 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। इसमें 49 करोड़ रुपये से जमीन अधिग्रहण की जाएगी। बाकी रकम से निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया है कि अगले सप्ताह से जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा। इसके बाद जल्दी ही सर्विस रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरह में शिव मंदिर का होगा कायाकल्प
मथुरा। फरह में पं. दीनदयाल गो अनुसंधान केंद्र में स्थित शिव मंदिर का कायाकल्प होगा। मंदिर परिसर पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने 6.76 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बीते दिनों बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने इसका प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था। प्रस्तावित योजना पर शासन से सोमवार को 6.76 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी एहतराम अली ने बताया है कि मंदिर परिसर को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कृष्णकालीन पौधे लगाए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed