Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Service of two personnel terminated in case of suicide of child molester

Mathura News: बाल अपचारी की आत्महत्या मामले में दो कर्मियों की सेवा समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Service of two personnel terminated in case of suicide of child molester
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में न्यायिक हिरासत में निरुद्ध बाल अपचारी ने पांच फरवरी की सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्रा ने संप्रेक्षण गृह में तैनात दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं, होमगार्ड को भी हटा दिया गया है। होमगार्ड के खिलाफ कमांडेंट शैलेंद्र सिंह को विभागीय जांच के लिए पत्र लिखा है। इन तीनों को जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्रा ने बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह में आउटसोर्स पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पालेंद्र और बच्चू सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है। इन दोनों की उस रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी थी। उस रात संप्रेक्षण गृह में तैनात होमगार्ड को भी हटा दिया गया है। उसके खिलाफ होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा है। होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी से होमगार्ड के संबंध में की गई जांच की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। होमगार्ड से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन



यह था मामला
बलदेव निवासी 17 वर्षीय किशोर जनवरी माह में अपने पड़ोस की किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीन फरवरी को किशोर को बलदेव कस्बा से पकड़ा था। किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयानों में बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पिता द्वारा दर्ज कराई एफआईआर का समर्थन करने के आधार पर किशोर को तीन फरवरी को ही राजकीय संप्रेक्षण गृह में दाखिल किया था। किशोरी के बयानों से वह आहत था। सोमवार तड़के चार बजे करीब किशोर ने अपने मफलर से बैरक में लगे पंखे के कुंडे से फंदा बनाया और उस पर झूल गया। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे पुलिस ने एफएसएल जांच को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed