{"_id":"6a4beda4263419f54b073982","slug":"serious-allegations-were-leveled-against-the-ae-upon-his-arrival-at-the-sealed-guest-house-mathura-news-c-161-1-mt11010-103377-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सील गेस्ट हाउस में पहुंचने पर एई पर लगे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सील गेस्ट हाउस में पहुंचने पर एई पर लगे गंभीर आरोप
विज्ञापन
वृंदावन। सील गेस्टहाउस संचालक ने एमवीडीए के सहायक अभियंता पर कमरा और रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 28 जून को हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में गेस्टहाउस संचालक व नगर निगम पार्षद ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। आरोपी अधिकारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सफाई दी है कि कि वह रात के समय गेस्टहाउस के संचालन की सूचना पर चेकिंग के लिए गए थे।
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेश भर के होटलों, गेस्ट हाउस और कोचिंग सेंटरों में चेकिंग शुरू हो गई थी। इस दौरान एमवीडीए के अधिकारियों ने नियमों के विपरीत चल रहे होटल, गेस्ट हाउस को सील कर दिया। इस बीच गेस्ट हाउस संचालक और नगर निगम के पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने एमवीडीए के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 28 जून की सुबह करीब सात बजे एमवीडीए के सहायक अभियंता सुमित मौर्य सरकारी वाहन और चालक के साथ रुक्मिणी विहार स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचे। यह गेस्ट हाउस प्राधिकरण द्वारा पहले से सील किया जा चुका है। उन्होंने वहां मौजूद प्रबंधक अमर सिंह को जगाकर कमरा उपलब्ध कराने को कहा।
प्रबंधक ने गेस्ट हाउस सील होने का हवाला देते हुए कमरा देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद सहायक अभियंता ने रुपये देने की बात कही और बाद में यह भी कहा कि कमरा दे दो, विभाग की जिम्मेदारी मेरी है। शिकायतकर्ता का दावा है कि पूरी घटना गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है और उसकी फुटेज शिकायत के साथ उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। शिकायतकर्ता ने इसे पद के दुरुपयोग और गंभीर अनियमितता बताते हुए एमवीडीए के उपाध्यक्ष से मामले की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इस मामले की जांच कराई जाएगी। अगर अधिकारी को दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लक्ष्मी एन, उपाध्यक्ष, एमवीडीए
--
सूचना मिली थी कि कई गेस्ट हाउस को रात में संचालित किया जा रहा है। इसकी पड़ताल के लिए दो तीन गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण किया गया था। उनसे कमरे और किसी प्रकार की अतिरिक्त डिमांड नहीं की गई।
सुमित मौर्य, सहायक अभियंता, एमवीडीए