फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Seeing the inspector with his girlfriend, the wife got angry, created a ruckus on the road

दरोगा को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, सड़क पर किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Seeing the inspector with his girlfriend, the wife got angry, created a ruckus on the road
गोवर्धन(मथुरा)। थाने में तैनात एक दारोगा को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ देख लिया। इसके बाद पत्नी और प्रेमिका के बीच थाने के पास सड़क पर झड़प हो गई। इससे हंगामा होते देख भीड़ भी एकत्रित हो गई। मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने के चलते तमाशबीन बने लोग बोलने से कतराते दिखे। गोवर्धन पुलिस भी पूरे मामले की लीपापोती करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को थाने का एक दरोगा अपनी प्रेमिका को दर्शन कराकर लौट रहा था, तभी उसकी पत्नी ने उसे प्रेमिका के साथ देख लिया। दरोगा की पत्नी की प्रेमिका से गर्मागर्मी हो गई। पत्नी ने प्रेमिका और पति दरोगा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सड़क पर हंगामा होते देख दरोगा थाने के अदंर चला गया। मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने के चलते पुलिस अधिकारी मामले की लीपापोती में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद एक युवक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दरोगा को प्रेमिका के साथ देख पत्नी आग बबूला हो गई। पत्नी ने प्रेमिका के साथ धक्का मुक्की तक कर दी। दरोगा को भी खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद थाने में मामले को शांत कराया दिया गया। सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed