फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Security of a booth handed over to two policemen

Mathura News: दो पुलिसकर्मियों के हवाले एक बूथ की सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Security of a booth handed over to two policemen
मथुरा। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। जनपद में तैनात पुलिस के अलावा अलीगढ़ एवं हाथरस से भी फोर्स ने अपनी आमद करा दी है। प्रत्येक थाने पर दो क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात रहेगी। मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए पुलिस के 538 एसआई, 2141 कांस्टेबल तथा 2672 होमगार्ड के अलावा सीआरपीएफ और पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने एसपी देहात त्रिगुण बिसेन को चुनाव का नोडल प्रभारी बनाया है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। जिले के प्रत्येक थाने में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) मौजूद रहेंगी। नोडल प्रभारी के अनुसार अलीगढ़ और हाथरस से 81 सब इंस्पेक्टर, 171 कांस्टेबल और 888 होमगार्ड आए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही जनपद के 457 सब इंस्पेक्टर, 1970 कांस्टेबल और 1784 होमगार्ड सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। प्रत्येक पांच सेक्टर पर एक क्लस्टर मोबाइल की व्यवस्था की गई हैं, जो किसी भी प्रकार की सूचना के मिलने पर तत्काल मौके पर पहुचेंगी। इसके साथ ही प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पहली बार होगा ड्रोन का प्रयोग
निकाय चुनाव में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस पहली बार चुनाव में ड्रोन का प्रयोग करने जा रही है। पुलिस ने ड्रोन के लिए एक वाहन भी आरक्षित किया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि वैसे तो निकाय चुनाव छोटा चुनाव है। इसमें ड्रोन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यदि आवश्यकता पड़ी तो ड्रोन के लिए एक वाहन की व्यवस्था की गई है जोकि मौके पर पहुंचकर अपना कार्य करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed