{"_id":"680a8fd82425d175c701f2bd","slug":"security-increased-at-the-junction-teams-deployed-to-monitor-trains-mathura-news-c-369-1-mt11008-128596-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जंक्शन पर बढ़ाई सुरक्षा, ट्रेनों में निगरानी को लगाईं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जंक्शन पर बढ़ाई सुरक्षा, ट्रेनों में निगरानी को लगाईं टीमें
विज्ञापन
मथुरा। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त चेकिंग टीम बनाई गई हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था रखने के लिए अलर्ट कर दिया गया है। इसी के मद्देनजर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों पर खास नजर रखी जा रही है। जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों और यात्रियों की चेकिंग के लिए टीम गठित की गई है।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि चेकिंग के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। इनमें से दो टीमें ट्रेनों में चेकिंग कर रही हैं। दो टीमें जंक्शन रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एक टीम पहले आगरा जाती है और फिर दूसरी ट्रेन में आगरा से सवार होकर फरीदाबाद तक चेकिंग करती है। यही टीम फरीदाबाद से ट्रेन में सवार होकर आगरा तक चेकिंग करती है। चेकिंग का ये क्रम निरंतर जारी है।