फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Security guards beat up Lekhpal in Bankebihari temple

Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों ने लेखपाल को पीटा, परिजनों के भी आईं चोटें; मुकदमा दर्ज

Mon, 17 Mar 2025 08:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 17 Mar 2025 08:51 PM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों ने लेखपाल के साथ मारपीट कर दी। परिजनों को भी बख्शा। उनके भी चोटें आईं हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Security guards beat up Lekhpal in Bankebihari temple
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों ने मंदिर में परिवार सहित दर्शन करने पहुंचे लेखपाल और उनके परिजन के साथ मारपीट कर दी। नायब तहसीलदार के अर्दली और लेखपाल के परिजन चोटिल हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की तो उन्होंने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात सुरक्षा गार्डों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संजय कुमार जोकि लेखपाल वीआईपी प्रोटोकॉल हैं। अपने सहयोगी सौरव कुमार (पीएस) और अन्य परिजन के साथ 15 मार्च को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। जब वह गेट नंबर 2 और 4 के बीच स्थित प्रवेश द्वार पर पहुंचे तो वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। 
विज्ञापन


लेखपाल ने जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। परिजन और उनके साथ आए नायब तहसीलदार के अर्दली विनोद कुमार ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। उनके चोटें भी आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी हुई थी मारपीट
बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को भी मारपीट हुई थी। धक्का-मुक्की के चलते दो लोगों में विवाद हो गया। उसके बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने किसी प्रकार मामले को संभाल लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed