फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   security for srikrishna janmastmi

जन्माष्टमी पर सुरक्षा के लिए रचा ‘चक्रव्यूह’

Mon, 22 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 22 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
security for srikrishna janmastmi
सुरक्षा दस्ता
जन्माष्टमी पर मथुरा की सुरक्षा के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। पूरे शहर को तीन जोन और 14 सेक्टर में बांटकर ड्यूटी लगाई गई हैं। हर प्वाइंट पर अत्याधुनिक असलहों से लैस फोर्स मुस्तैद होगी। एसटीएफ के साथ पुलिस, पीएसी, आरएएफ और सीआरपीएफ के जवान लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


योगीराज श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 25 अगस्त को मनाया जाएगा। महोत्सव के लिए मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। हर तरफ सुरक्षाकर्मी रहेंगे। वाच टावरों से भी संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। शहर में सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी शुरू कर दी है। मथुरा पुलिस ने सुरक्षा का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। इसको अमलीजामा 24 अगस्त से पहना दिया जाएगा। 
विज्ञापन


एएसपी जोन, क्षेत्राधिकारी सेक्टर के प्रभारी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तीन जोन की सुरक्षा के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक होंगे, वहीं सेक्टरों की कमान क्षेत्राधिकारी संभालेंगे। इनकी तैनाती किस प्वाइंट पर रहेगी, यह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तय करेंगे। 24 अगस्त को ब्रीफिंग के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पहिया-दोपहिया वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
कान्हा के जन्मोत्सव में उमड़ने वाली भीड़ के चलते शहर में दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 25 अगस्त की सुबह से जन्मोत्सव के बाद तक जारी रहेगा। नंदोत्सव में शहर में दोपहिया वाहन की आवाजाही हो सकेगी।

यह हैं तीन जोन 
-रेड जोन: श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह का आंतरिक परिसर
-यलो जोन: श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह का बाहरी परिसर 100 से 300 मीटर तक 

-ग्रीन जोन: मथुरा-वृंदावन शहर और हाईवे
वाच टॉवर
-गोविंद नगर गेट से 35 मीटर दूर और दूसरा 150 मीटर दूर, गल्तेश्वर मंदिर, डीगगेट, रुपम सिनेमा, महाविद्या तिराहा, रेलवे लाइन, गोविंदनगर
यहां से आएगा फोर्स

आगरा, मैनपुरी, फीरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, कानपुर देहात व नगर, इटावा, औरेया, फतेहगढ़, झांसी, जालौन, ललितपुर
इतना होगा फोर्स

तीन एएसपी, 13 सीओ, चार इंस्पेक्टर, एक एसओ, 160 एसआई, 357 मुख्य आरक्षी, 1059 आरक्षी, महिला एसआई 19, महिला आरक्षी 138, टीएसआई एक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी 58, आठ कंपनी पीएसी, दो आरएएफ कंपनी

(श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह पर लगे फोर्स के अलावा)

यहां हो सकेंगे वाहन पार्क
-दिल्ली से आने वाले वाहन रामलीला ग्राउंड, ओम गार्डन और कुसुम वाटिका पर पार्क होंगे
-वृंदावन की तरफ से आने वाले वाहन पीएमवी पालीटेक्निक एवं मैथोडिस्ट ग्राउंड पर
-गोवर्धन चौराहे से आने वाले वाहन भूतेश्वर फायर स्टेशन पर

-धौलीप्याऊ, स्टेट बैंक या रेलवे स्टेशन से आने वाले वाहन रेलवे ग्राउंड पर
-अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन जीआईसी, सदर बाजार रामलीला ग्राउंड पर
-आगरा की तरफ से आने वाले वाहन सेठ बीएन पौद्वार इंटर कालेज पर
-वीआईपी वाहन आवसीय गेट के समीप 

जूताघर और सामान घर
केशवदेव गेस्ट हाउस, श्रीजी बाबा आश्रम, गोविंदम गेस्ट हाउस, गल्तेश्वर महादेव तिराहा, रुपम टाकिज, संगीत सिनेमा

गोविंदनगर से प्रवेश-मुख्यद्वार से निकास
-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को प्रवेश गोविंनगर गेट से जबकि निकास मुख्यद्वार से होगा
-वीआइपी का प्रवेश व निकास आवासीय गेट से होगा

यह नहीं ले जा सकेंगे
कैमरा, मोबाइल फोन, ब्रीफकेस, बैग, इलेक्ट्रानिक उपकरण, माचिस, लाइटर आदि

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बाहर से फोर्स आएगा, जिसको 24 अगस्त को मुस्तैद कर दिया जाएगा। सुरक्षा में मुस्तैद जवान सुरक्षा के साथ ही श्रद्धालुओं को सही रास्ता भी दिखाएंगे। ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है, बस अमलीजामा पहनाना बाकी है। शहर में वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
-आलोक प्रियदर्शी, एसपी (सिटी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed