{"_id":"577ba8ce4f1c1b6c107fa928","slug":"security-arrangements-for-mudiya-mela-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़िया मेला में चेन स्नेचिंग रोकेंगे 40 कोबरा दस्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िया मेला में चेन स्नेचिंग रोकेंगे 40 कोबरा दस्ते
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी पखवाड़े में शुरू होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेला मेें महिला परिक्रमार्थियों से होने वाली छेड़खानी और चेन तोड़ने की घटनाओं को रोकने के लिए 40 कोबरा मोबाइल दस्ते तैनात किए जाएंगे। पूरे परिक्रमा मार्ग में हर आधे किलोमीटर पर तैनात यह मोबाइल दस्ते हर समय गश्त करेंगे।
अब तक मुड़िया पूर्णिमा मेले में गिरिराज परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह स्थायी पुलिस पिकेट लगाई जाती थी। इसके चलते खाली स्थानों पर मौके देखते ही चेन, पर्स छीनने वाले सक्रिय हो जाते थे। घटना होने और सूचना देने के बाद पुलिसकर्मी अपना ड्यूटी स्थल छोड़कर दूसरे स्थान पर कार्रवाई को नहीं जाते थे।
पिछले साल 20 कोबरा मोबाइल दस्तों का अनुभव अच्छा रहा और घटना होने पर शीघ्र ही कार्रवाई की गई। इसे देखते हुए इस बार 40 कोबरा मोबाइल दस्ते लगाए जा रहे हैं। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कोबरा मोबाइल दस्ते तैयार कराकर भीड़ मेें घटनाएं रोकने को रिहर्सल कराया जा रहा है।