{"_id":"6a06212687fd8bb5540b72f7","slug":"secretary-suspended-following-discovery-of-irregularities-in-gaushala-mathura-news-c-369-1-mt11018-146343-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोशाला में अनियमिताएं मिलने पर सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोशाला में अनियमिताएं मिलने पर सचिव निलंबित
विज्ञापन
गोशाला का निरीक्षण करतीं सीडीओ
मथुरा। जनपद की गोशालाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। गोवर्धन ब्लॉक के की ग्राम पंचायत फोंडर और पैंठा स्थित अस्थाई गोशालाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद फोंडर के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विगत कई दिनों से इन गोशालाओं के संचालन को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। हकीकत जानने के लिए डॉ. पूजा गुप्ता गोवर्धन पैंठा की चतुर्भुज गोशाला में निरीक्षण करने पहुंचीं। यहां कमियां पाई गईं। सीडीओ ने सचिव मनीता मीना को फटकार लगाते हुए स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं फोंडर गोशाला की स्थिति और भी बदतर मिली। गोशाला परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर और अव्यवस्थाएं देखकर सीडीओ का पारा चढ़ गया। सीडीओ ने सचिव ज्वाला सिंह से जवाब-तलब किया लेकिन वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में सीडीओ ने सचिव ज्वाला सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
--
गोवंश के संरक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतेगा, उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - डॉ. पूजा गुप्ता, सीडीओ, मथुरा