फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Secondary school students will soon mark their attendance online

Mathura News: माध्यमिक स्कूल के छात्र अब जल्द लगाएंगे ऑनलाइन हाजिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Secondary school students will soon mark their attendance online
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों के साथ ही अब छात्रों की भी हाजिरी ऑनलाइन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 560 माध्यमिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। इसमें राजकीय 36 और 93 एडेड हैं। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी को रोकने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है। अब विभाग ने छात्रों की अनुपस्थिति पर रोक लगाने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अक्सर शिकायत रहती है कि प्रवेश लेने के बाद छात्र स्कूल नहीं जाते हैं। सिर्फ परीक्षा देने ही जाते हैं। इन्हीं सब कारणों पर रोक लगाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग अब ऑनलाइन हाजिरी लेने की तैयारी में लग गया है। इसके लिए नया साॅफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। इसमें बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी की सूचना रोजाना सुबह 11 बजे तक संबंधित विद्यालय यूपी बोर्ड मुख्यालय भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यह पता चलेगा कि किस विद्यालय में कितने शिक्षक और कितने छात्र-छात्राएं उपस्थित और अनुपस्थित हैैं। उन्होंने बताया कि यह सूचना भेजने की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी। इसके लिए उन्हें लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा।

उपस्थिति भेजते समय प्रतिदिन खिचेगी फोटो
यूपी बोर्ड द्वारा उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जो सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है उसमें ऐसी तकनीकी होगी, जिससे विद्यालय क्षेत्र के 200 मीटर के दायरे से बाहर रहने के दौरान कोई भी सूचना नहीं भेज पाएंगे। बोर्ड की इसकी जानकारी देते समय प्रधानाचार्य की फोटो भी खिचेगी और फोटो की जियो टैगिंग भी होगी।


वर्जन
माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की अब ऑनलाइन हाजिरी लगाने की तैयारी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। साॅफ्टवेयर तैयार होते ही 560 विद्यालय के प्रधानाचार्यों की लॉगिन आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
- रविंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed