फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   second monday of sawan in mathura

बम भोले और हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

Mon, 01 Aug 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
second monday of sawan in mathura
शिवालय - फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर श्रीकृष्ण की नगरी बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। सुबह से ही लोग हाथ में पूजा सामग्री के साथ ही बेलपत्र, धतूरा आदि लिए शिवालयों की ओर जाते नजर आ रहे थे। हर कोई अपने आराध्य का अभिषेक और पूजा-अर्चना करने के लिए लालायित दिख रहा था।
विज्ञापन


श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों की छठा देखते ही बन रही थी। शहर के प्रमुख गर्ल्तेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, रंगेश्वर महादेव और गोकर्णनाथ महादेव मंदिर में देर शाम तक भक्त उमड़ते रहे। 
विज्ञापन



इंद्र देव ने भी किया महादेव का अभिषेक
श्रावण के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए कतारें लगीं थीं, इसी दौरान इंद्र देव ने बारिश कर महादेव का जलाभिषेक किया। पहले सोमवार को शहर में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव आराधना के लिए उमड़े भक्त
सावन के दूसरे सोमवार को शिव आराधना के लिए नगर केे मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। नगर के प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव, बनखंडेश्वर महादेव, बिहारेश्वर, टालेश्वर, रतेश्वर आदि शिवालयों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दूध, जल, शहद, घी, बूरे आदि से अभिषेक किया। सायंकाल शिव मंदिरों में भव्य फूलबंगले सजाए गए। फूलबंगले में विराजमान भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं भी भीड़ लगी रही।

शिवभक्तों ने किया भोले का जलाभिषेक
मन की उमंग में भोले की तरंग..., बम बम भोले के जयकारे और मंदिरों के घंटों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सावन मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर मास शिवरात्रि के संयोग के चलते सुबह से ही मंदिरों में हरिद्वार से कांवड़ लाकर चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा।

महिला और पुरुष नगर के प्रमुख तालाबशाही स्थित महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना के लिए उमड़े। इस दौरान मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई थी। नगर के अन्य मंदिरों में शिव भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। कांवड़ियों ने ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर खुलते ही जलाभिषेक शुरू कर दिया। शाम के समय मंदिर में भव्य फूलबंगला की झांकी सजाई गई। 


शिवमंदिरों में भक्तों का लगा तांता
कसबे के शिवमंदिरों में सावन मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आसेश्वर महादेव, नंदीश्वर महादेव, कोंकेश्वर महादेव आदि शिवमंदिरों पर कतारबद्ध हो भक्तों ने पूजा की। दूध, दही, शहद आदि पंचगव्य से भोले का अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed