फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Second Missing Girl from Mathura Found Dead in Agra’s Yamuna River

UP: यमुना का तेज बहाव, मथुरा में डूब गईं दो छात्राएं, एक इटावा में तो...दूसरी की लाश आगरा में मिली

Sat, 13 Sep 2025 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 08:44 AM IST
सार

मथुरा के गोकुल बैराज से 22 अगस्त को दो छात्राएं लापता हो गई थीं। दूसरी छात्रा के शव आगरा में मिला है। वहीं इससे पूर्व एक छात्रा का शव इटावा में मिला था। 

विज्ञापन
Second Missing Girl from Mathura Found Dead in Agra’s Yamuna River
यमुना नदी उफान

विस्तार

मथुरा के गोकुल बैराज से लापता हुईं दो नाबालिग छात्राओं में से दूसरी छात्रा का शव शुक्रवार को यमुना नदी में आगरा में मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन ने उसकी शिनाख्त की है। एक छात्रा का शव 14 दिन पहले इटावा में यमुना में मिला था।
विज्ञापन


22 अगस्त को घर से कोचिंग के लिए निकलीं हाईवे थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गई थीं। उनकी स्कूटी और बैग गोकुल बैराज पर मिले थे। इसके बाद से ही पुलिस को उनकी तलाश थी। एक छात्रा का शव 29 अगस्त को इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में यमुना में मिला था। पहचान न होने के चलते उसका अंतिम संस्कार भी पुलिस ने कर दिया।
विज्ञापन



10 सितंबर को परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की थी। इसके बाद से ही दूसरी छात्रा की तलाश के प्रयास जारी थे। शुक्रवार को आगरा पुलिस ने मथुरा पुलिस को सूचना दी कि 8 सितंबर को एक बालिका का शव दशहरा घाट से मिला है। सूचना पर परिजन आगरा पहुंचे और शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। दोनों छात्राओं के शव मिलने के बाद यह साफ हो गया है कि वे यमुना में ही बह गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed