{"_id":"6876a9e73b40652f5102587c","slug":"seats-are-vacant-in-iti-but-second-phase-counselling-will-start-mathura-news-c-369-1-mt11008-132649-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आईटीआई में सीटें खाली पर दूसरे चरण की काउंसलिंग होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आईटीआई में सीटें खाली पर दूसरे चरण की काउंसलिंग होगी शुरू
विज्ञापन
मथुरा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया के बाद खाली सीटों पर दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होगी। रिक्त सीटों की जानकारी परिषद की वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।
आईटीआई के प्रधानाचार्य किशन स्वरूप ने बताया कि राजकीय आईटीआई मथुरा, नंदगांव, गोवर्धन और बलदेव के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया प्रथम चरण की पूरी हो गई है। उन्होंने कहा अभी तक 432 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है, जबकि प्रथम चरण में 980 अभ्यर्थियों को सीट एलॉट हुई थी।
उन्होंने कहा कि कुल 2072 सीटों पर प्रवेश होना है। पहले चरण में 432 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। खाली सीटों पर दूसरे चरण की काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू हुई है। प्रथम चरण में प्रवेश प्रक्रिया से वंचित रह गए अभ्यर्थी दूसरे चरण में प्रवेश ले सकते हैं। दूसरे चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग की जानकारी एसएमएस के जरिए भेजी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ है, उनकी रैंक की जानकारी भी वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी समय से अपने दस्तावेज के साथ चयनित संस्थान में प्रवेश ले लें।