{"_id":"64305feaf18813b357080629","slug":"screams-of-children-and-women-trapped-in-the-crowd-mathura-news-c-29-1-55797-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भीड़ में फंसे बच्चों और महिलाओं की निकली चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भीड़ में फंसे बच्चों और महिलाओं की निकली चीख
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। गुड फ्राइडे की छुट्टी का असर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में देखा गया। शुक्रवार को मंदिर में भारी भीड़ रही। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे राज भोग आरती तक मंदिर परिसर और बाहर बुरे हालात थे। मंदिर की गलियों में जगह नहीं थी। मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्ते श्रद्धालुओं से भरे दिखाई दिए। भीड़ में फंसे बच्चों और महिलाओं की चीखें निकल रही थीं। भीड़ के आगे पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाएं भी लड़खड़ा गईं। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के अंदर और सीढि़यों पर भारी भीड़ रही। सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के लिए आपाधापी रही। गलियों में लोगों की भीड़ के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। यही हाल शाम के समय भी रहा। दर्शन खुलने से एक घंटे पूर्व साढ़े चार बजे से ही लोग मंदिर के बाहर एकत्रित होते चले गए। मंदिर के गेट खुलने के साथ ही भीड़ मंदिर में प्रवेश कर गई। वहीं मंदिर में सुंदर फूलों से सजे फूल बंगले में विराजे बांकेबिहारी भक्तों को दर्शन दे रहे थे।
मंदिर प्रबंधन की अपील का असर नहीं
दिल्ली एनसीआर से बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से वृंदावन में कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है। दिल्ली में लगातार पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। दिल्ली एनसीआर से आने वाले श्रद्धालु कोरोना नियमों की अनदेखी भी कर रहे हैं। लोगों के चेहरे पर न मास्क है और न सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से एक बार फिर कोविड 19 के नियमों का पालन करने की अपील की है।
दिन भर रहे जाम के हालात
शुक्रवार को वृंदावन की सड़कों पर जाम के हालात रहे। बिगड़ी यातायात व्यवस्था से शहर की सड़कों को दिन भर जाम कर दिया। शहर में लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हर गली और सड़क जाम के नाम रही। वृंदावन के मुख्य चौराहों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। नगर निगम चौराहा, अटला चुंगी, मथुरा रोड, छटीकरा रोड पर जाम लगा दिखाई दिया।