{"_id":"6a8da1ee7df32e625002035a","slug":"scorpio-catches-fire-near-barari-driver-escapes-unhurt-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी स्कॉर्पियो: हाईवे पर मची अफरा-तफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान; सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी स्कॉर्पियो: हाईवे पर मची अफरा-तफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान; सामने आया वीडियो
Tue, 25 Aug 2026 07:38 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:38 PM IST
सार
मथुरा के बरारी के पास नेशनल हाईवे पर मथुरा से आगरा जा रही स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ ही देर में पूरी स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
आग का गोला बनी स्कॉर्पियो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में बरारी के पास मंगलवार को नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मथुरा से आगरा की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोककर तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो बरारी के समीप पहुंची थी, तभी वाहन में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने खतरा भांपते हुए तत्काल वाहन से बाहर छलांग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और स्कॉर्पियो धू-धूकर जलने लगी। कुछ ही देर में वाहन आग का गोला बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में चालक के सुरक्षित बच जाने से बड़ी जनहानि टल गई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।