{"_id":"646135801fbd7be44a0852f4","slug":"scooty-rider-dies-on-maholi-flyover-woman-serious-mathura-news-c-29-1-mtr1002-74192-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महोली फ्लाई ओवर पर स्कूटी सवार की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महोली फ्लाई ओवर पर स्कूटी सवार की मौत, महिला गंभीर
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित महोली फ्लाई ओवर पर किसी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक वृद्ध मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था, परिजनों को सूचना दे दी है।
पश्चिम बंगाल के रहने वाले 70 वर्षीय गोपाल पुत्र अजीत सिंह पिछले काफी सालों से वृंदावन के गोपीनाथ बाजार में रहते थे। रविवार दोपहर वह पड़ोसी महिला राधा को साथ लेकर स्कूटी से आगरा की ओर जा रहे थे। महोली फ्लाई ओवर के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राधा घायल हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि महिला को काफी चोट आई हैं। उससे ठीक तरह से पूछताछ नहीं हो पा रही है। वृंदावन में मृतक वृद्ध के पहचान वालों को सूचना दी तो उन्होंने पश्चिम बंगाल स्थित परिजनों के बारे में बताया। पुलिस ने मृतक वृद्ध तथा घायल के परिजनों को सूचना दे दी है।