फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schools will open from 7am to 12:30pm

भीषण गर्मी: जिलाधिकारी ने दिया आदेश, नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला; इतने बजे खुलेगा विद्यालय

Mon, 21 Apr 2025 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 09:49 AM IST
सार

UP School News: जिलाधिकारी सीपी सिंह ने भीषण गर्मी और लू के चलते यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के विद्यालयों का समय बदलने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखें जाएं। 

विज्ञापन
Schools will open from 7am to 12:30pm
भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते बेसिक, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्कूलों में कक्षाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन


 

गर्मी से बचाव के रखें पर्याप्त इंतजाम
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने इस संबंध में आदेश दिए हैं। साथ ही स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान प्रबंधन तंत्र व प्रधानाचार्यों को गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि गर्म हवा के प्रकोप और लू से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

ये भी पढ़ें -  दंपती हत्याकांड में नया मोड: जहरीला लड्डू खिलाकर...इसलिए किया गया कत्ल, मां, भाई और भाभी ने रची थी साजिश


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बजे तक खुलेंगे विद्यालय
सुबह 7 से दोपहर 12:30 बजे के बीच कक्षाओं में पंखा, कूलर, शीतल पेयजल की व्यवस्थाएं स्कूल प्रबंधन को करनी होंगी। इस दौरान स्कूल परिसर में खुले स्थान पर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक व अन्य सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। लापरवाही पर संबंधित स्कूल के प्रति कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -  UP: अमेरिकी उपराष्ट्रपति 23 अप्रैल को करेंगे ताज का दीदार, एक बजे तक बंद रहेगा स्मारक; पुख्ता रहेगी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed