{"_id":"680d328ed34c420a81031581","slug":"schools-found-closed-during-inspection-in-charge-female-principal-suspended-mathura-news-c-369-1-mt11011-128721-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: निरीक्षण में बंद मिले स्कूल, प्रभारी महिला प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: निरीक्षण में बंद मिले स्कूल, प्रभारी महिला प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
मथुरा। लगातार शिक्षकों पर हो रही कार्रवाई के बाद भी शिक्षक-शिक्षिकाएं मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने नंदगांव ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय दहगांव 7.30 बजे बंद मिला। इस पर प्रभारी महिला प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी को निलंबित कर दिया।
इससे पहले कंपोजिट विद्यालय लालपुर सुबह 7:15 बजे बंद मिला। निर्धारित समय से स्कूल न खुलने पर प्रभारी महिला प्रधानाध्यापिका वंदना को निलंबित किया और स्टाफ का वेतन रोकने की कार्रवाई की। प्राथमिक विद्यालय दहगांव द्वितीय में सहायक अध्यापिका वंदना, सहायक अध्यापिका संध्या, सहायक अध्यापिका कमलेश कुमारी, सहायक अध्यापिका रेखा के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोका।
उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर का सुबह 8.45 बजे निरीक्षण किया। इसमें शिक्षामित्र रेनू पांडेय अनुपस्थित मिलीं। शौचालय साफ नहीं थे। शिक्षामित्र का मानदेय रोका। प्राथमिक विद्यालय सेवलगढ़ छाता का 9.15 बजे निरीक्षण किया। शिक्षामित्र मुक्ति देवी अनुपस्थित मिलीं। 60 प्रतिशत से अधिक बच्चे स्कूल यूनिफार्म में नहीं थे। शिक्षामित्र का मानदेय रोका गया। प्राथमिक विद्यालय नगला जाटवन में सभी शिक्षक उपस्थित मिले।