फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   school,youth,sport

मयूर नृत्य, फूलों की होली की प्रस्तुति देकर छात्राओं ने बांधा समा

Sat, 20 Feb 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
school,youth,sport
गोवर्धन (मथुरा)। कस्बे के बाबूलाल महाविद्यालय में उड़ान महोत्सव का समापन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। मयूर नृत्य, फूलों की होली, राजस्थान का प्रसिद्ध आयो म्यारो ढोलना, गुजरात का प्रसिद्ध डांडिया नृत्य आदि लोकगीतों की प्रस्तुतियां देकर छात्राओं ने समा बांध दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संत सियाराम दास ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभिन्न खेलों में विजयी टीमों के मेधावी छात्र-छात्राओं को डायरेक्टर नंदकिशोर शर्मा ने पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र देकर उत्साहवर्धन किया। कबड्डी में आदर्श इंटर कॉलेज नरी के छात्र व ब्रजधाम विद्या मंदिर पाली सौंख की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में बीडीवीएम विद्या मंदिर सौंख की छात्रा शीतल राजपूत, 400 मीटर में छात्रा मधु आदर्श कामिनी गोवर्धन, 800 मीटर नीलम ब्रजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज बरसाना ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्य अशोक शर्मा, एलएन शर्मा ने आगंतुकों का पटुका व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

संचालन चीफ प्रोक्टर भारत उपाध्याय, धीरज कौशिक ने किया। खेमचंद्र शर्मा, सोमदत्त ठाकुर, गोविंद चौधरी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र तरकर, मधु शर्मा, साक्षी पांडेय, लवली पांडेय, दिव्या शर्मा, सरिता सिंह, योगेंद्र गोयल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed