फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   School girls went on a tour of government hospitals.

Mathura News: सरकारी अस्पतालों के भ्रमण पर निकलीं स्कूल की बालिकाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
School girls went on a tour of government hospitals.
मथुरा। मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल की बालिकाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से परिचित कराने के लिए मंगलवार को सरकारी अस्पतालों का भ्रमण कराया गया। यहां बालिकाओं ने अस्पतालों में होने वाली इलाज की प्रक्रिया के बारे में जानकारियां हासिल कीं।
विज्ञापन


पिछले 10 दिन से जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं का आत्मबल बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बालिकाओं को अस्पतालों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने बालिकाओं को प्राथमिक उपचार की विधियां, आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता, पोषण और रोगों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी जागरूक किया।
विज्ञापन

बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि इस पहल से छात्राओं को न केवल स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी जानकारी मिलेंगी, बल्कि वे अपने परिवार और समुदाय को भी जागरूक कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed