फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   School bus escapes overturning after getting stuck in a ditch, accident averted

Mathura News: गड्ढे में फंसकर पलटने से बची स्कूल बस, हादसा टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
School bus escapes overturning after getting stuck in a ditch, accident averted
मथुरा। गड्डे में फंसीं स्कूल बस को निकालती क्रेन। - फोटो : mathura
राया (मथुरा)। राया-बलदेव मार्ग से धर्मपुरा को जाने वाले मार्ग पर एक स्कूल बस गड्ढे में फंसकर पलटने से बच गई। हैरत की बात यह है कि अभी दस दिन पहले ही इस सड़क का डामरीकरण हुआ था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह छात्रों को लेने जा रही एसबीएस स्कूल कारब की बस अचानक एक गड्ढे में घुस गई और पलटने से बच गई। बस में करीब एक दर्जन छात्र सवार थे। बस गड्ढे में फंसती देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े और बस में सवार छात्रों को उतारा। इसके बाद बस को गड्ढे से निकलवाया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि राया-बलदेव मार्ग पर गांव धर्मपुरा के पास करीब दस दिन पहले ही सड़क निर्माण कार्य हुआ था। सड़क निर्माण कार्य कराने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने सड़क किनारे हो रहे गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed