फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Scheduled caste people pelted stones in village Barari

Mathura News: गांव बरारी में अनुसूचित जाति के लोगों ने किया पथराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Scheduled caste people pelted stones in village Barari
टाउनशिप (मथुरा)। थाना रिफाइनरी के गांव बरारी में सोमवार की रात को कुछ युवकों ने ठाकुर समाज के लोगों को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पथराव भी किया गया। आरोप अनुसूचित जाति के लोगों पर लगाया गया है। 
विज्ञापन

इधर, पथराव से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बावजूद काफी देर से पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। भाजपा नेता ने पुलिस पर राजीनामा के लिए पीड़ित पक्ष के युवक को उठाने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

भाजपा सादाबाद विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को अनुसूचित जाति के कुछ युवक शराब के नशे में गांव के दिगंबर सिंह उर्फ डिग्गो की दुकान पर पहुंचे। यहां वह ठाकुर समाज के लोगों को सार्वजनिक रूप से गाली देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध किया तो युवक चले गए, लेकिन कुछ देर बाद ही साथियों के साथ मौके पर पुनः पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने आते ही पथराव करना शुरू कर दिया।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को जानकारी देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अनुसूचित जाति के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर 2024 को भी गांव में इसी प्रकार पथराव करके उपद्रव करने का प्रयास किया था। सोमवार की रात को पुनः इसी प्रकार का मामला हुआ। गांव के लोग थाने में तहरीर देने गए तो पुलिस ने उन्हें फटकार कर भगा दिया।

सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति और ठाकुर समाज के बीच में मामूली कहासुनी हो गई थी। जानकारी की तो पता चला कि दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है। यदि ऐसा नहीं है तो माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed